पीएम मोदी से मिले अरविंद केजरीवाल, विकास के लिए मांगा सहयोग

  • 1:30
  • प्रकाशित: मार्च 03, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. हाल के चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने केबाद प्रधानमंत्री मोदी से केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है. केजरीवाल ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात की . इस बैठक को ऐसे समय में काफी महत्वपूर्ण माना है जबकि पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में हाल के हिंसा में करीब 46 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए थे.

संबंधित वीडियो