India Vs Pakistan | T20 World Cup: IND से मैच को लेकर क्या है PAK का सबसे बड़ा डर? | Shoaib Malik IND Vs PAK: T20 World Cup 2026 में रविवार को होने जा रहे पूरे टूर्नामेंट के सबसे बडे़ भारत vs पाकिस्तान (India vs Pakistan) मुकाबले का माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है. वर्ल्ड कप से जुड़ा हर पहलू इस सबसे बड़ी टक्कर के इर्द-गिर्द हो गया है और पूरा क्रिकेट जगत को मेगा मुकाबले के बुखार ने जकड़ लिया है. महामुकाबले को लेकर दोनों देशों के दिग्गजों की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है. इसी मैच को लेकर पाकिस्तानी पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टीम को दावेदार बताते हुए पाकिस्तान को चेताते हुए बताया कि किस एरिया में की गई चूक उनके देश को भारी पड़ सकती है.