ED के सामने फिर पेश नहीं होंगे अनिल देशमुख, चिट्ठी लिखकर जताई असमर्थता

  • 3:25
  • प्रकाशित: जुलाई 05, 2021
100 करोड़ रुपये वसूली के आरोप के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. देशमुख के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने आज अनिल देशमुख को हाजिर होने के लिए समन किया था. हालांकि, अनिल देशमुख ने आज भी ED के सामने हाजिर रहने में असमर्थता जताई है. उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय को सूचित भी किया है.

संबंधित वीडियो