उत्तर प्रदेश में ईडी ने आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी को जानकारी मिली थी कि कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत लाकर अवैध रूप से बसा रही हैं. इसके लिए ये गिरोह फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बनवा रहा था. जांच में सामने आया कि विदेशों से इन ट्रस्टों को पैसा आ रहा था. भारत में आने के बाद ये पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था. ईडी को फर्जी लेन-देन के सबूत मिले थे, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर रेड की गई. सुबह से चल रही इस कार्रवाई में ईडी को बड़ी मात्रा में डिजिटल एविडेंस और लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं. फर्जी पहचान पत्र भी बरामद कर सीज किए गए हैं. ईडी के मुताबिक ये पूरा सिंडिकेट बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और घुसपैठियों को यूपी समेत देश के अन्य इलाकों में बसाया जा रहा था.