"मोदी ध्रुव तारे जैसे चमके...", वडनगर में अमित शाह ने दिखाई प्रधानमंत्री के सफर की झलक

  • 12:10
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

वडनगर में अमित शाह PM मोदी के जन्मदिन पर संबोधित कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा, "ना जाति का बैकग्राउंड ना राजनीतिक बैकग्राउंड, अपने दम पर तेजस्वी ध्रुव तारे की तरह देश और दुनिया की राजनीति के आसमान में चमक रहे हैं, ये उनके कर्तृत्व का परिणाम है. 12 साल का PM कार्यकाल 80 करोड़ गरीबों के लिए स्वर्णयुग से कम नहीं है, क्‍योंकि इस दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया. 80 करोड़ लोग 3 पीढ़ी से घर, शौचालय, नल, बिजली, खाने-पीने, इलाज की राह देख रहे थे, मोदी ने 12 साल में घर, बिजली, नल से जल, प्रति व्यक्ति 5 KG मुफ्त अनाज, 5 लाख तक इलाज, शौचालय, गैस सिलेंडर दिया. 25 साल और 12 साल गरीब कल्याण के साल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे. ये 12 साल भारत को सुरक्षित बनाने, इंफ्रा में विश्व में सर्वप्रथम बनाने की शुरुआत, डिजिटल पब्लिक इंफ्रा में दुनिया आगे, पूरी दुनिया प्रशंसा करती है, स्वास्थ्य इंफ्रा को विश्व समकक्ष लाया. 2010-13 तक देश में गहरी निराशा, हर तरफ भ्रष्टाचार, आंतरिक बाहरी सुरक्षा का ठिकाना नहीं, लोग सोचते देश कहां जाएगा. 2014 में मोदी PM बने, 2026 में 140 करोड़ भारतीय उत्साह संकल्प आशा के साथ बढ़ रहे हैं कि 2047 में भारत सर्वप्रथम होगा. जनता का सामूहिक आत्मविश्वास खड़ा करना सबसे बड़ी कसौटी, निराशा के गर्त से निकालकर विकसित भारत यात्रा से जोड़ा."

संबंधित वीडियो