UP Politics: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जजों पर सरकार से गठजोड़ का गंभीर आरोप लगाया है. मामला अब्बास अंसारी से जुड़ा है. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द क्या हुई अखिलेश यादव तो बुरी तरह भड़के हुए हैं. शायद वह खुद भी नहीं समझ पा रहे कि आखिर वह बोल क्या रहे हैं. सरकार पर तो वह अक्सर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं, इस बार उन्होंने न्यायपालिका पर ही सवाल उठा दिए. अखिलेश का आरोप है कि सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ न्यायपालिका कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अदालतों में जजों की नियुक्ति सरकार करवा रही है, ताकि सरकार अपने मन मुताबिक फैसले दिलवा सके।