एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के टर्बुलेंस मामले में NDTV का सबसे बड़ा खुलासा. क्या इस हादसे का सच छिपाया जा रहा था? लैंडिंग के तुरंत बाद एयर इंडिया के पास तकनीकी खराबी की पूरी रिपोर्ट मौजूद थी, लेकिन आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई. सुबह 11:14 बजे कॉकपिट से जारी मेंटेनेंस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम प्रभावित हुए थे, जिससे विमान में हड़कंप मच गया. यह खुलासा इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े करता है कि आखिर तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद इसे सार्वजनिक करने में देरी क्यों हुई.