एअर इंडिया (Air India Flight AI-2379) की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की खौफनाक इनसाइड स्टोरी (Inside Story) सामने आई है। NDTV के सूत्रों के मुताबिक, गांजे के नशे (Marijuana Positive) में धुत्त पायलट फ्लाइट उड़ाने के दौरान कॉकपिट (Cockpit) की फर्श पर बैठा हुआ था। इसी दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिर गया। लैंडिंग के बाद पायलट इतना लड़खड़ा रहा था कि वह खुद खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। यूरिन सैंपल (Urine Sample) के लिए भी उसे AAIB अधिकारी की मदद लेनी पड़ी। इसके अलावा टॉयलेट में स्मोकिंग (Smoking in toilet) और केबिन क्रू को प्रताड़ित (Cabin Crew Harassment) करने की भी शिकायतें सामने आई हैं। जानिए NDTV India के सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) से इस डरावनी घटना की पूरी डिटेल और क्रू मेंबर्स की आपबीती। #AirIndia #FlightTurbulence #InsideStory #AviationNews #NDTVIndia #AAIB #BreakingNews