1.94 करोड़ का नकली Oil, 528 KG Fake Paneer...आपकी थाली में खाना है या जहर?

  • 6:01
  • प्रकाशित: अगस्त 12, 2026

मिलावटखोरों के खिलाफ देशभर में बड़ी कार्रवाई की जा रही है. सबसे पहले संभल की तस्वीर देखिए, जहां करीब 1.94 करोड़ रुपये का नकली तेल बरामद किया गया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 528 किलोग्राम संदिग्ध पनीर भी जब्त किया. अधिकारियों के अनुसार यह पनीर लोगों की थाली तक पहुंचने वाला था, इसलिए इसे नष्ट करने का फैसला लिया गया. जब्त किए गए पनीर को बुलडोजर की मदद से उठाकर नष्ट कर दिया गया ताकि यह बाजार में दोबारा न बिक सके.