CM Bhagwant Mann Drunk in the Vidhansabha: पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला. मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सदन में नशे की हालत में आने का आरोप लगा है. विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले में सभी विधायकों के अल्कोहल और डोप टेस्ट की मांग की, वहीं कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया. विधानसभा में आरोप‑प्रत्यारोप, नारेबाजी और माहौल पूरी तरह गरमा गया. आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.