NDTV Khabar

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवानों की गई जान

 Share

लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार रात को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई. सेना ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'भारतीय और चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में अलग हो चुके हैं जहां वे पहले 15/16 जून 2020 की दरमियानी रात को भिड़ गए थे. 17 भारतीय सैनिक जो स्टैंड ऑफ लोकेशन पर ड्यूटी करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उच्च ऊंचाई वाले इलाके में शून्य से कम तापमान में एक्सपोज हो गए थे, उनकी चोटों के कारण जान चली गई है, जिसके बाद इस झड़प में कुल मिलाकर 20 जवानों ने जान गंवाई.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com