Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: आज भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में आज तेज बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मई और 31 मई के लिए भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तराखंड में मौसम ले सकता है यू-टर्न (फोटो- IANS)

Uttarakhand Rain Alert: लगातार कई दिनों से पड़ रही प्रचंड और भीषण गर्मी से उत्तराखंड के लोगों को राहत मिलने वाली है. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों हरिद्वार, देहरादून में गुरुवार-शुक्रवार रात को तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले भी 24 घंटे के लिए बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 मई को उत्तरकाशी, रुद्राक्ष, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से लगातार गर्मी का सितम जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई. इस दौरान हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर लोग काम ही दिख रहे हैं. बढ़ते तापमान की वजह से उत्तराखंड के जंगल भी सुलग रहे थे. राज्य में गर्मी बढ़ने के चलते फॉरेस्ट फायर लगातार बढ़ रही है. हालांकि, अब मौसम विभाग के अलर्ट से लोगों और जंगलों को राहत मिल सकती है.

इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 मई को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना जताई है. 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना जताई है. इसके साथ ही उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मई और 31 मई के लिए भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.

सभी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों को  अलर्ट रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए हैं. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें. मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

Featured Video Of The Day
पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसे जम्मू के करण की मां और बहन ने खोले बड़े राज़!