प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित, भावुक दिखीं पत्नी अर्पणा, भाई आदित्य भी थे मौजूद

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गंगा में विसर्जित कर दिया गया. इस मौके पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित, बाबा रामदेव भी रहे मौजूद
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियों का हरिद्वार में गंगा में विसर्जन
  • प्रतीक यादव का निधन 13 मई 2026 को लखनऊ में हुआ था और उनकी अस्थियां वैदिक रीति-रिवाज से विसर्जित की गईं
  • विसर्जन समारोह में उनकी पत्नी अपर्णा यादव, बच्चे, परिवार के सदस्य और योग गुरु बाबा रामदेव मौजूद रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Prateek Yadav: उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन शन‍िवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में किया गया. प्रतीक यादव का 13 मई 2026 को लखनऊ में निधन हो गया था. वे  38 साल के थे. 

अखिलेश यादव हरिद्वार नहीं पहुंचे

प्रतीक यादव की अस्थियों को लेकर उनकी पत्नी अपर्णा यादव चार्टर्ड प्लेन से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वे सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट आईं. उनके साथ शिवपाल सिंह यादव के सांसद पुत्र आदित्य यादव, अपर्णा यादव की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा, उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट तथा भाई अमन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे. हालांकि, इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव हरिद्वार नहीं पहुंचे.

वीआईपी घाट पर तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अस्थि विसर्जन का अनुष्ठान संपन्न कराया. इस गंभीर और भावुक क्षण में योगगुरु बाबा रामदेव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बाबा रामदेव ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गंगा जी में अस्थियां विसर्जित कीं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. प्रतीक यादव के अंतिम विसर्जन अनुष्ठान के दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव मौत मामला: क्यों हुई मानवाधिकार आयोग में शिकायत? जानिए शिकायत पत्र की बड़ी बातें

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Namaz Controversy: बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर मचा बवाल! | Suvendu Adhikari