ये तो हद हो गई! केदारनाथ के ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एंबुलेंस ही कर डाली बुक

बीच रास्ते में एंबुलेंस को कोई नहीं रोकेगा, यही वजह थी कि हरिद्वार से एंबुलेंस का हूटर बजाते हुए यह सभी गौरीकुंड के लिए निकल पड़े. लेकिन इनकी चालाकी सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यात्रियों ने कर दी एंबुलेंस बुक.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केदारनाथ की यात्रा जल्दी से जल्दी करने के चक्कर में कुछ यात्रियों ने एंबुलेंस को ही टैक्सी बना दिया.
  • यह मामला 14 जून का है. जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है
  • सोनप्रयाग पहुंचने पर पुलिस ने जब इस एंबुलेंस को रोका तो हैरान हो गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सोनप्रयाग:

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रोजाना लाखों की संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऐसे में रास्ते में जाम मिलना आम बात है. इतनी भारी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से हरिद्वार से ही जाम मिलना शुरू हो जाता है. केदारनाथ जाने के दौरान मिलने वाले इसी ट्रैफिक से बचने के लिए कुछ यात्रियों ने एक अनोखा तरीका निकाला और यात्रा के लिए दो एंबुलेंस ही बुक कर डाली. ये लोग अपने प्लान में कामयाब भी हो रहे थे. हालांकि सोनप्रयाग के पास पुलिस ने इनकी चालाकी को पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला

अक्सर कई लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं. एक ऐसा ही अनोखा तरीका न सिर्फ जाम से बचने के लिए बल्कि जल्दी से जल्दी केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए कुछ लोगों ने अपनाया. दरअसल जाम से बचने के लिए यात्रियों ने दो एंबुलेंस बुक कर उनमें यात्रा करने की योजना बनाई. एंबुलेंस में मरीज की बजाय यात्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल गए. यह मामला 14 जून का है और इस दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चा में है.

इन यात्रियों को पता था कि एंबुलेंस को कोई नहीं रोकेगा. यही वजह थी कि हरिद्वार से एंबुलेंस का हूटर बजाते हुए यह सभी गौरीकुंड के लिए निकल पड़े. लेकिन इनकी चालाकी सोनप्रयाग के पास पुलिस ने पकड़ ली. हरिद्वार से ऋषिकेश, ब्यासी, देवप्रयाग ,श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त मुनि और गुप्तकाशी फटा, इन जगहों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग रहती है. लेकिन शायद इमरजेंसी को देखते हुए इन जगहों पर पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं रोका.

इस वजह से पुलिस को हुआ शक

सोनप्रयाग पुलिसकर्मी को शक हुआ कि ना तो गौरीकुंड से और ना ही केदारनाथ से कोई यात्री के घायल या फिर बीमार होने की सूचना उनके पास आई है. क्योंकि अक्सर जब भी कोई केदारनाथ या फिर गौरीकुंड में घायल या बीमार होता है या फिर कोई और इमरजेंसी होती है, तो तत्काल सोनप्रयाग पुलिस को सूचना दी जाती है. ऐसे में पुलिस कर्मियों ने दोनों एंबुलेंस को रोका. जब एंबुलेंस के गेट खोले गए तो पुलिसकर्मी चौंक गए. क्योंकि उसमें ना कोई घायल था ना ही कोई बीमार. उसमें यात्री मौजूद थे, जो एयर कंडीशनर एंबुलेंस में मजे से बैठे हुए थे. गौरीकुंड की तरफ बिना किसी ट्रैफिक जाम में फंसे जा रहे थे.

Advertisement

सोनप्रयाग पुलिस ने दोनों एंबुलेंस जिसमें एक राजस्थान की है, जिसका नंबर RJ14 PF 2013. दूसरी एंबुलेंस जो हरिद्वार की थी, जिसका नंबर UK08 PA 1684 है. दोनों को सीज कर दिया है. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दोनों चालकों का चालान किया.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के Nuclear Site पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon