'कांग्रेस की सरकार होती तो नौकरी नहीं मिलती', हरिद्वार में अमित शाह का हमला

अमित शाह ने उत्तराखंड की संस्कृति बचाने के लिए युवाओं को मैदान में उतरने का आह्वान किया और कांग्रेस व सपा पर युवाओं का दमन करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पर युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रेरित किया है
  • अमित शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर युवाओं का दमन करने का आरोप लगाते हुए रामपुर तिराहा घटना को याद किया
  • अमित शाह ने 1132 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधुनिक भारतीय न्याय संहिता लागू करने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरिद्वार:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड के युवा मैदान में उतरें, क्‍योंकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने युवाओं का दमन करने का काम किया है. रामपुर तिराहा की घटना आज भी उत्तराखंड के लोग भूल नहीं है. साथ ही गृह मंत्री ने दावा किया कि 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनेगी तथा 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी.   

लोग कह रहे थे छोटे राज्य कैसे टिकेंगे?

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'मैं आज इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को बताना चाहता हूं कि एक जमाना था, जब उत्तराखंड की भूमि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थी. उत्तराखंड की संस्कृति बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में उतरे थे. उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सहन न करने वाला दमन हमारे युवाओं पर किया था. उस वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड की रचना की थी. अटल जी ने 3 छोटे राज्य बनाए थे जिनमें उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं. तब उत्तराखंड के लोग कह रहे थे कि छोटे राज्य कैसे टिकेंगे? अटल जी ने तीन छोटे राज्य बनाए थे उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड, तीनों राज्य विकास के रास्ते पर चल रहे हैं. अटल जी ने बनाया है, पीएम मोदी जी ने संवारने का काम किया है.'

कांग्रेस ने किया युवाओं का दमन 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज धामी जी की सरकार चार साल पूरे कर रही है और भाजपा सरकार भी नौ साल पूरे कर रही है. इस सरकार के माध्यम से मैं उत्तराखंड के लोगों को यह बताना चाहता हूं कि एक समय ऐसा भी था जब राज्य अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था. उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए यहां के युवाओं ने लड़ाई लड़ी. उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य के युवाओं का दमन किया.'

अमित शाह ने कहा, 'आज यहां 1132 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी पुराने कानूनों को निरस्त कर दिया गया और भारतीय न्याय संहिता लागू की गई है. वर्ष 2028 तक सभी कानूनों का पूर्णतः कार्यान्वयन हो जाएगा. उत्तराखंड के 9 साल विकास के रहे हैं. आज 1132 करोड़ की योजनाओं और भूमि पूजन का शिलान्यास किया गया है. मोदी जी के नेतृत्व में डेढ़ सौ साल पुराने अंग्रेजों के बने कानून को बदला गया है, जो 2028 में पूरी तरह से लागू हो जाएगा. इससे समय पर न्याय मिलेगा और दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय संहिता लागू होगी.'

ये भी पढ़ें :- देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा संभालेगा CISF, स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान

अमित शाह ने युवाओं से सवाल पूछा कि यदि कांग्रेस की सरकार होती, तो क्या उन्हें नौकरी मिलती? उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वाली हमारी बूढ़ी मांओं के बेटे बिना सिफ़ारिश और बिना रिश्वत नौकरी पा रहे हैं. जब वे CAA लेकर आए थे, तो कांग्रेस, ममता बनर्जी और सपा समेत विपक्ष ने संसद में विरोध किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितना विरोध करना चाहें कर लें, हिंदू, सिख, जैन सहित अन्य शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देकर ही रहेंगे.

Advertisement

बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा की सरकार

गृह मंत्री ने दावा किया कि 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनेगी तथा 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी. हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ के लिए दिए गए बजट पर उन्होंने कहा कि इसके लिए धन्यवाद नहीं बनता, क्योंकि हरिद्वार का कुंभ देश की शान है. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य भी पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है. मोदी जी ने सीमांत गांवों को पहले गांव का सम्मान दिया और 'वाइब्रेंट विलेज' के तहत देश के पहले गांव का विकास शुरू किया, जिससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को बचाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाती है, जबकि धामी सरकार ने अब तक 10,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए हैं. उन्होंने कहा कि केदारनाथ से कन्याकुमारी तक जहां-जहां घुसपैठिए हैं, उन्हें बाहर निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें :- ये दिल्ली की यमुना नहीं, देहरादून की साफ नदी है.. 12 नदियों में घुल चुका है जहर

Advertisement

राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह 

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को हर चीज़ में नकारात्मकता दिखती है. जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची से हटना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरीश रावत स्टिंग प्रकरण और खाद्यान्न घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, जबकि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 9 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. अंत में उन्होंने सीएम धामी को यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए बधाई दी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच America की ईरान को बड़ा धमकी, कहा- 'आज की रात सबसे बड़ा हमला होगा' | Breaking