गाली-गलौच और फायरिंग, सगाई में आए पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

मदन चौहान सगाई समारोह में जा रहे थे तभी अचानक कार सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग की कोशिश की,गनीमत रही कि निशाना नहीं लगा और ये बड़ा हादसा टल गया. बदमाशों ने पूर्व विधायक से गाली-गलौच भी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हापुड़ के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक मदन चौहान पर सगाई समारोह जाते समय जानलेवा हमला
  • रास्ते में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने आकर गाली-गलौच करते हुए फायरिंग करने की कोशिश की
  • फायरिंग का निशाना चूक गया और बदमाश मौके से भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देर रात पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक रहे मदन चौहान पर जानलेवा हमला हुआ है. मदन चौहान सगाई समारोह में जा रहे थे तभी अचानक कार सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग की कोशिश की,गनीमत रही कि निशाना नहीं लगा और ये बड़ा हादसा टल गया. बदमाशों ने पूर्व विधायक से गाली-गलौच भी की. 

सगाई समारोह में आए थे पूर्व मंत्री 

घटना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरणपुर के पास की है.पूर्व मंत्री मदन चौहान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सगाई समारोह में जा रहे थे.इसी दौरान रास्ते में तीन युवक उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए.आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए पिस्टल से फायर करने की कोशिश की,लेकिन गोली का निशाना चूक गया और बड़ा हादसा टल गया.

इस पूरी घटना पर पूर्व मंत्री का बयान भी सामने आया है. मदन चौहान ने अपने ऊपर हुए हमले पर कहा कि हम गांव हिरणपुर में सगाई समारोह में जा रहे थे.रास्ते में तीन लोग सामने खड़े थे.एक लड़के के दोनों हाथों में पिस्टल थी.गाली देते हुए उन्होंने शीशे पर पिस्टल लगाकर फायर करने की कोशिश की,लेकिन फायर मिस हो गया.हमारे गनर बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए.

मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.फिलहाल पूर्व मंत्री मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: 'झालमुड़ी' विवाद, तेज मिर्च का स्वाद? | PM Modi | Jhalmuri | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article