Anamika Mishra Success Story: अयोध्या की बेटी अनामिका मिश्रा बनीं डिप्टी कलेक्टर, UPPSC में हासिल की चौथी रैंक

Anamika Mishra Success Story: अनामिका मिश्रा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक हासिल अयोध्या का नाम रोशन किया है. अनामिका का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है. वो सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Anamika Mishra, UPPSC 2024 Result 4th Rank: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC 2024) का परिणाम घोषित कर दिया गया. रामनगरी अयोध्या के साकेतपुरी कोलॉनी की रहने वाली अनामिका मिश्रा (Anamika Mishra) ने यूपीपीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. अनामिका मिश्रा का चयन डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector Anamika Mishra) के पद के लिए हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है. अनामिका सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की. 

बिना कोचिंग की UPPSC की तैयारी

अनामिका मिश्रा ने बताया कि बिना कोचिंग के घर पर रहकर तैयारी की. सीमित संसाधनों के बावजूद सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता हासिल की. पिता वेबसाइट से नोट्स डाउनलोड कर देते थे, जिससे मैं पढ़ाई करती थी. 

घर में खुशी का माहौल

अनामिका मिश्रा के पिता महेन्द्रनाथ मिश्र गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता माधुरी मिश्रा गृहणी हैं. साल 2023 में अनामिका मिश्रा का विवाह अयोध्या के रहने वाले आकाश पाण्डेय से हुआ. हालांकि उनका ससुराल गोरखपुर के बासगांव में है. बता दें कि अनामिका के पिता वेबसाइट से नोट्स डाउनलोड कर देते थे, जिससे उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिली. 

अनामिका मिश्रा के परिजनों ने बताया कि रात 12 बजे परिणाम की जानकारी मिली... खुशी से परिवार में किसी को नींद नहीं आई. मेरी बेटी ईमानदारी से काम करें और संविधान को सर्वोपरि रखें...

Advertisement

सेल्फ स्टडी कर हासिल की UPPSC में सफलता

बता दें कि अनामिका ने साल 2010 में हाईस्कूल की पढ़ाई की. इसके बाद  2012 में इंटरमीडिएट परीक्षा और साल 2015 में बीएससी की डिग्री हासीलि की. इसके बाद उन्होंने 2017 में बीटीसी उत्तीर्ण किया. बीटीसी में उन्होंने लगभग 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. अनामिका ने सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Success Story: 4 बार कैंसर के हुए शिकार फिर भी नहीं टूटा हौसला, छत्तीसगढ़ के Sanjay Dahariya ने UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहास

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article