हत्या, रंगदारी समेत 18 मुकदमे... यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

UP Crime News: यूपी एसटीएफ को बदमाश पवन उर्फ लल्लू के पास से काफ़ी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए हैं. मुठभेड़ के दौरान मौके से बरामद हुई 9 MM पिस्टल 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी, जो उस समय एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आगरा में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गाजियाबाद के बदमाश पवन उर्फ लल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया
  • लल्लू पर हत्या और रंगदारी सहित कुल अठारह मुकदमे दर्ज थे. उस पर पचास हजार का इनाम भी घोषित था
  • लल्लू रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर था और दिल्ली में हत्या के एक मामले में भी जेल जा चुका था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है. यूपी एसटीएफ ने अब 50 हज़ार के इनामी बदमाश पवन उर्फ लल्लू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. यूपी STF की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस ने आगरा में एक मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ के शूटर को मार गिराया है. पहले बुरी तरह घायल हालत में उसे गिरफ्तार किया गया था, अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. लल्लू गाजियाबाद का रहने वाला था. वह रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर रह चुका है. उस पर हत्या के चार, रंगदारी के दो मुकदमों समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज थे. दिल्ली में हत्या के एक मामले में कल्लू पर एक लाख का इनाम घोषित था. इस मामले में वह जेल भी जा चुका था. लल्लू पिछले साल ही जेल से बाहर आया था. उसके बाद से वह बड़े स्तर पर रंगदारी मांगने का काम कर रहा था.

ये भी पढ़ें- अदालत से बरी होना, क्या अरविंद केजरीवाल के लिए राजनैतिक संजीवनी का काम करेगी?

मुठभेड़ में बदमाश लल्लू गंभीर रूप से हुआ था घायल

बदमाश पवन उर्फ लल्लू के खिलाफ यूपी एसटीएफ की यह मुठभेड़ आगरा के थाना एकता क्षेत्र में नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस के साथ मिलकर हुई. इस दौरान इनामी बदमाश लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया था. बदमाश पवन उर्फ लल्लू कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज के रंगदारी के मुकदमे में वांछित चल रहा था. उस पर पचास हज़ार का इनाम घोषित था. पवन पर हत्या और रंगदारी जैसे कई मुकदमे दर्ज थे. साल 2021 में हत्या के मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. उसे जेल भी भेजा गया था. 

लल्लू के पास से कारतूस और असलहे बरामद

यूपी एसटीएफ को बदमाश पवन उर्फ लल्लू के पास से काफ़ी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए. मुठभेड़ के दौरान मौके से जो 9 MM पिस्टल बरामद हुई है वो 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी, जो उस समय एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे . इस मामले में थाना बिसरख में केस पंजीकृत है.

जानकारी के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था . साल 2025 जेल से छूटते ही उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था. वह हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था. 
 

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: Delhi Liquor Scam Case में केजरीवाल की रिहाई होने से बदलेगी सियासत?