उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गाजियाबाद के बदमाश पवन उर्फ लल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया लल्लू पर हत्या और रंगदारी सहित कुल अठारह मुकदमे दर्ज थे. उस पर पचास हजार का इनाम भी घोषित था लल्लू रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर था और दिल्ली में हत्या के एक मामले में भी जेल जा चुका था