प्रयागराज में पिता बना कातिल, मां से अवैध संबंध के शक में बेटे को उतारा मौत के घाट

Prayagraj Murder News: एक पिता ने 20 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप है. आरोपी पिता पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
prayagraj murder mews
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप है
  • आरोपी पिता गिरीश चंद्र जायसवाल को पुलिस ने चाट वाली गली इलाके में गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी ने अपने बेटे के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की घटना शनिवार को की थी
प्रयागराज:

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक पिता ने 20 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप है. आरोपी पिता पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने ‘चाट वाली गली' इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा है. 


सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.” एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

यह भी पढ़ें-  अतीक के IS-27 गैंग पर पुलिस का शिकंजा, इरफान गद्दी मर्डर का इनामी राशिद दुर्रानी गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हौजखास में B&B सील, हादसे के बाद सख्ती!| NDTV
Topics mentioned in this article