शादी के तीसरे दिन दूल्हे ने खाया जहर, आधी रात को मां से बोला-'मुझे बचा लो', जान देने की वजह क्‍या?

गोरखपुर के पादरी बाजार में एक दूल्हे (रुद्रनाथ) ने शादी के महज तीन दिन बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. 25 अप्रैल को शादी हुई थी और 27 अप्रैल की रात युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया. मरने से पहले वह अपनी मां के सामने जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूल्‍हा रुद्रनाथ जायसवाल: "मां मुझे बचा लो, मैंने जहर खा लिया है"
Abrar Ahamad
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नवविवाहित रुद्रनाथ जायसवाल ने शादी के दो दिन बाद जहर खाकर आत्महत्या की
  • रुद्रनाथ ने अपनी मां को जहर खाने की बात छत पर टहलते हुए बताई और सहायता की गुहार लगाई थी
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP News: इसे नियति की क्रूरता कहें या उस अभागी दुल्हन की बदनसीबी, जिसके हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया. जिस घर से तीन दिन पहले गाजे-बाजे के साथ बेटे की बारात निकली थी, आज उसी घर से उसकी अर्थी उठी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आए इस हृदयविदारक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

60 किमी दूर धूमधाम से आई थी दुल्हन

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी प्रेम जायसवाल के 29 वर्षीय पुत्र रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां में हुई थी. 26 अप्रैल को रुद्रनाथ बड़े चाव से अपनी दुल्हन विदा कराकर गोरखपुर लाया. परिवार में जश्न का माहौल था और नई नवेली दुल्हन का भव्य स्वागत किया गया.

होटल से लौटा और खा लिया जहर

परिजनों के मुताबिक, 27 अप्रैल को रुद्रनाथ अपने पिता की मदद करने होटल पर गया था. शाम को घर लौटा, सबके साथ खाना खाया और सोने चला गया. लेकिन आधी रात को अचानक वह छत पर टहलने लगा. जब मां ने उसे देर रात छत पर देखा और टोका, तो रुद्रनाथ ने जो कहा वह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई.

आधी रात को बेटा बोला-"मां मुझे बचा लो..."

रुद्रनाथ ने कांपते शब्दों में कहा, "मां मैंने जहर खा लिया है, मुझे बहुत बेचैनी हो रही है." बदहवास मां ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया. इस दौरान रुद्रनाथ अपनी जान की भीख मांगते हुए बार-बार गिड़गिड़ाता रहा कि "मुझे बचा लो", लेकिन अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

 
यह भी पढ़ेंदोस्त की शादीशुदा बेटी को दिल दे बैठा: पहले पिलाई शराब, फिर हथौड़े से वार कर ले ली जान

Topics mentioned in this article