पकौड़े खाऊंगी, लेकर आओ... पति को गच्चा देकर पत्नी गायब, शादी को अभी 3 महीने भी नहीं हुए

UP News: पत्नी की डिमांड पर पति पकौड़े लेने चला गया. कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो रिमझिम वहां से गायब थी. पीतम को पहले तो लगा कि शायद वह आसपास ही होगी, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति को बस स्टैंड पर छोड़ पत्नी फरार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी इलाके में शादी के तीन महीने के भीतर दुल्हन अचानक फरार हो गई
  • 18 साल की रिमझिम ने होली के बाद मायके से लौटते समय पति से पकौड़ी लाने को कहा और वहां से फरार हो गई
  • पति पीतम सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई और शक जताया कि वह मायके के एक युवक के साथ चली गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुरादाबाद:

वो सिर्फ 18 साल की थी, लेकिन दिमाग उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा. तभी तो शादी के महज तीन महीने के भीतर पति को चमका देकर फरार हो गई. हैरान करने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी इलाके की है. दुल्हन फरार हो गई और बस स्टैंड पर बैठा बेचारा पति बस इंतजार ही करता रहा.पत्नी के गायब होने से पति सदमे में है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें- देखी नहीं होगी चोरी की ऐसी तरकीब! हैदराबाद के बड़े अस्पताल में हो गया खेल, Video से खुली पोल

मायके से लौटते समय पत्नी बसस्टैंड से गायब

जानकारी के मुताबिक अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के रहने वाले पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले के सैफनी इलाके की रहने वाली 18 साल की रिमझिम से हुई थी. होली के मौके पर रिमझिम भी दूसरी लड़कियों की तरह अपने मायके गई हुई थी. त्योहार खत्म होने के बाद 9 मार्च को पीतम अपनी उसे ने ससुराल पहुंचा और दोनों साथ वापस घर लौट रहे थे.

पति से पकौड़ों की डिमांड कर भाग गई रिमझिम

बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों बिलारी बस स्टैंड पर उतरे और आगे की बस का इंतजार करने लगे. इसी दौरान रिमझिम ने अपने पति से कहा कि उसे भूख लगी है और वह पकौड़ी खाना चाहती है. उसने पति से कहा कि सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ. पकौड़े के नाम पर रिमझिम के दिमाग में तो कुछ और ही पक रहा था. 

Advertisement

पत्नी की डिमांड पर पति पकौड़े लेने चला गया. कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो रिमझिम वहां से गायब थी. पीतम को पहले तो लगा कि शायद वह आसपास ही होगी, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परेशान पीतम सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे जाते हुए नहीं देखा.

CCTV खंगाल रही पुलिस, लोकेशन ट्रेस कर ढूढने की कोशिश

 परेशान होकर वह बिलारी थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पीतम ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी मायके के ही एक युवक के साथ चली गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी गायब रिमझिम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग भी हैरानी जता रहे हैं कि पति को पकौड़ी लाने भेजकर दुल्हन अचानक कैसे गायब हो गई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में BJP को बहुमत या ममता लगाएंगी चौका? Sucherita Kukreti