उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी इलाके में शादी के तीन महीने के भीतर दुल्हन अचानक फरार हो गई 18 साल की रिमझिम ने होली के बाद मायके से लौटते समय पति से पकौड़ी लाने को कहा और वहां से फरार हो गई पति पीतम सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई और शक जताया कि वह मायके के एक युवक के साथ चली गई है