Uttar Pradesh Mausam Update: अप्रैल का महीना चल रहा है, फिर भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की ठंड बनी हुई है. दरअसल, प्रदेस में में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई जिलों में हालात ऐसे बन गए हैं मानो जुलाई-अगस्त का मानसूनी सीजन हो. गर्मी के इस मौसम में तेज आंधी, गरज चमक के साथ बारिश और तापमान में गिरावट ने लोगों को हैरान कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है. इसका प्रभाव सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी चली. अब यही सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में वहां भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है.
इन जिलों में गरज और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिन प्रमुख जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, उनमें बांदा, फतेहपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं
यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट का फैसला: UP में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 49 नए बस अड्डे, शॉपिंग मॉल- रेस्तरां की मिलेगी सुविधा
इन क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना, बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- 'अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर CM', लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर; सियासी गलियारों में लगे होर्डिंग्स














