ये जूते पहले मैं पहनूंगा... 16 साल के लड़के ने गुस्से में घोंप दी छोटे भाई की छाती में कैंची, हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, 16 और 15 साल के दो भाई ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को पहले पहनने को लेकर आपस में भिड़ गए. गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने पास रखी कैंची उठाई और छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार किए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग हैं. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में जूतों को लेकर विवाद में एक किशोर ने अपने छोटे भाई की कैंची से हत्या कर दी.
  • झगड़ा ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को पहले पहनने को लेकर शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.
  • घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया है और पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में जूतों को लेकर हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया. नए खरीदे गए जूतों को पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से हमला कर हत्या कर दी. यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घुगली थाना क्षेत्र के चौमुख नौका टोला गांव में हुई. 

पुलिस के मुताबिक, 16 और 15 साल के दो भाई ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को पहले पहनने को लेकर आपस में भिड़ गए. शुरू में दोनों के बीच केवल कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने के साथ ही मामला हिंसक हो गया. गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने पास रखी कैंची उठाई और छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में छोटे भाई के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. 

ये भी पढ़ें: Kanpur: 14 साल पहले प्रेमी...अब बेटियों का कातिल, बेडरूम तक में लगवाए CCTV, पत्नी से नफरत में 'बली' चढ़ी बेटियां 

इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत 

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल छोटे भाई को आनन-फानन में घुगली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर किशोर को मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें: केंटीन और पैसों के विवाद में भांजे ने कर दी मामा की हत्या; अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

घटना के बाद घर में कोहराम 

इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में भी शोक का माहौल है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग हैं. पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
MP के गुना में Adani Group की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव,CM Mohan Yadav और Pranav Adani रहे मौजूद
Topics mentioned in this article