अवैध कब्जों पर सख्त ऐक्शन, बच्चों को सोशल मीडिया वाली सलाह; CM योगी के जनता दर्शन में क्या रहा खास?

सीएम ने उद्यमियों को आने वाली दिक्कतों को लेकर कहा है कि सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. बच्चों से सीएम ने किताबें पढ़ने और सोशल मीडिया से उचित दूरी बनाने की भी अपील की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जों से जुड़े मामलों में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए
  • सीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत समाधान सुनिश्चित करने को कहा
  • मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों से किताबें पढ़ने और सोशल मीडिया व मोबाइल के उपयोग को सीमित करने की सलाह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीनों पर अवैध कब्जों से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा है. सीएम योगी ने कहा कि अवैध कब्जों से जुड़े मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. सीएम ने उद्यमियों को आने वाली दिक्कतों को लेकर कहा है कि सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. बच्चों से सीएम ने किताबें पढ़ने और सोशल मीडिया से उचित दूरी बनाने की भी अपील की.

आर निश्चिंच रहिए, हर समस्या का हल होगा 

सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर से आए पीड़ितों से मुलाक़ात कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. आवेदकों का प्रार्थना पत्र लेकर उन्होंने आश्वस्त दिया कि सरकार सभी की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आप निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा. मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए.

‘जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं. मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है. सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं. उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए.

Advertisement

अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

कासगंज से आए पीड़ित ने सीएम के सामने पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी. पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया. वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया. अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी. 

बच्चों को सीएम योगी का ज्ञान 

‘जनता दर्शन' में आवेदकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. एक बच्चे के पास पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबें पढ़ो. सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है. इसका अत्यधिक प्रयोग नुकसानदायक है. सीएम ने मोबाइल आदि का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी. सीएम योगी बच्चों से लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाने का आग्रह करते दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav