अजब प्रेम की गजब कहानी! वेलेंटाइन डे पर चाची ने भतीजे संग रचाया ब्याह, महिला के पहले पति ने खुद कराई शादी

पूरा मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र का है.यहां वैलेंटाइन डे के दिन एक अनोखा प्रेम विवाह देखने को मिला.दो बच्चों की मां पूजा का अपने सगे जेठ के बेटे यानी रिश्ते में भतीजे संजीव के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बागपत में वैलेंटाइन डे पर पूजा और उसके भतीजे संजीव ने शादी की, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गई
  • पूजा के पति पंकज और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया और थाने में शादी कराई
  • पूजा के दो बच्चे हैं, और शादी के दौरान उसका पहला पति पंकज भी शादी स्थल पर मौजूद था,उसे कोई आपत्ति नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बागपत:

किसी ने खूब ही कहा है... लव इज ब्लाइंड मतलब प्यार अंधा होता है... जब होता है तब न देखता है उम्र, न जात और न धर्म ये तो बस हो जाता है. यूपी के बागपत में वेलेंटाइन डे के मौके पर एक बड़ा रोचक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक चाची को अपने भतीजे से प्यार हुआ और दोनों ने प्यार को समर्पित इस खास दिन पर शादी भी कर ली. अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.हैरानी की बात ये रही कि इस दौरान महिला का पहला पति और कई स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे. जिनके सामने इन दोनों की शादी कराई गई.

पति के रहते भतीजे से हो गया प्यार 

बता दें कि ये पूरा मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र का है.यहां वैलेंटाइन डे के दिन एक अनोखा प्रेम विवाह देखने को मिला.दो बच्चों की मां पूजा का अपने सगे जेठ के बेटे यानी रिश्ते में भतीजे संजीव के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था.महिला के पति पंकज और परिवार के लोगों के भी इस रिश्ते का लगातार विरोध किया,लेकिन चाची और भतीजा शादी की जिद पर अड़े रहे.

मिलने गया तो परिजनों ने करा दी शादी 

पूजा की शादी करीब आठ साल पहले टिकरी के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी.महिला के दो बच्चे हैं,जिसमें बड़ा बेटा लगभग पांच साल का है,जबकि दूसरा बेटा तीन साल का हैं.वैलेंटाइन डे के दिन भतीजा अपनी चाची के पास मिलने गया था,लेकिन वहां पर उसे परिजनों ने पकड़ लिया.वैलेंटाइन डे के दिन देर शाम महिला पूजा,उसका पति पंकज,भतीजा संजीव और उसका पिता राजपाल ये अभी कुछ लोगों के साथ दोघट थाने पहुंचे और वहीं बाहर एक-दूसरे के गले में वरमाला डालकर शादी कर ली. इस दौरान महिला का पहला पति भी मौके पर मौजूद रहा.

बताया गया कि आपसी सहमति के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है.हालांकि इस शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.रिश्तों की परिभाषा और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं.इस अनोखे विवाह ने इलाके में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को लेकर बहस छेड़ दी है.जहां कुछ लोग इसे दो बालिगों का निजी फैसला बता रहे हैं वहीं कई लोग इसे रिश्तों की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं.

Advertisement

महिला के पति ने क्या बताया?

महिला के पति पंकज ने बताया कि मेरे भतीजे की मेरी पत्नी के साथ शादी हो गई है.मुझे इस शादी से कोई भी एतराज नहीं है. ये शादी उनकी और मेरी मर्जी से हुई हैं क्योंकि थाने के बाहर दोनों की शादी मैने की कराई है. मेरी पत्नी पूजा करीब 5-6 साल से मेरे भतीजे संजीव के साथ रह रही थी.एक दो महीने में घर में ड्रामा होता ही रहता था,मेरी पत्नी पूजा ने एक दिन मुझे भी दवा दे दी थी.इस वजह से मैंने इन दोनों की शादी करा दी,क्या पता ये तो मेरे बालकों को भी मार सकती थी इसलिए पुलिस थाने के बाहर दोनों की शादी करा दी. 

Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News
Topics mentioned in this article