UP के बदायूं में मासूम बच्ची के लिए काल बना मोती, गले में फंसा और हो गई मौत

बदायूं में कक्षा एक की छात्रा के गले में ब्रेसलेट का मोती फंस गया जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. मोती फंसकर नाक में अटक गया था जिससे उसका दम घुटने लगा. घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल ले गए पर बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के बदायूं में कक्षा एक की छह वर्षीय छात्रा तापसी के गले में ब्रेसलेट का मोती फंस गया था
  • मोती नाक में अटकने से तापसी का दम घुटने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई थी
  • तापसी को ककराला के निजी अस्पताल से बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बदायूं:

यूपी के बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां कक्षा एक की छात्रा के गले में ब्रेसलेट का मोती फंस गया जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. मोती फंसकर नाक में अटक गया था जिससे उसका दम घुटने लगा. घटना की जानकारी लगते ही परिजन  अस्पताल ले गए पर बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है.  पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है

गले में फंसा मोती और हो गई मौत 

मामला जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला स्थित न्यू होप्स पब्लिक स्कूल का है.थाना क्षेत्र के ही उघैनी गांव निवासी टेकचंद्र की छह वर्षीय बेटी तापसी सुबह स्कूल गई थी.करीब 11 बजे उसके पास मौजूद ब्रेसलेट का एक मोती उसके गले में चला गया.जब तापसी की तबीयत बिगड़ी और उसका दम घुटने लगा,तब स्कूल के प्रधानाध्यापक और परिवार के लोग उसे तुरंत ककराला के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे.वहां हालत गंभीर होने पर उसे बदायूं रेफर कर दिया गया.इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पिता ने कहा- मैं तो उसे सही सलामत छोड़ कर आया था

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता टेकचंद्र ने बताया कि वह सुबह बेटी को सही-सलामत स्कूल छोड़कर आए थे,लेकिन बाद में क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं.उन्होंने कहा कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी.

बदायूं से अरविंद सिंह की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में कैसे बंकरों में जिंदगी जी रहे लोग? NDTV Ground Report से समझें हालात
Topics mentioned in this article