लुका-छुपी के खेल में उजड़ गईं परिवार की खुशियां, बेड-बॉक्स में छुप गई थी 2 साल की बच्ची; गई जान

Pratapgarh Child Girl Death: प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां 2 साल की मासूम बच्ची की लुका-छुपी खेलते समय मौत हो गई. बच्ची घर के कमरे में रखे बेड के बॉक्स में छिप गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खेल-खेल में दो साल की बच्ची की हो गई मौत.

Hide and Seek Game Death: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर गांव में खेल-खेल में एक मासूम बच्ची की जान चली गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मामला प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर गांव का है. खेलते-खेलते दो वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार, जयरामपुर निवासी शाकिर राइन की दो साल की बेटी रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी. खेल के दौरान बच्चे घर के अलग-अलग हिस्सों में छिप रहे थे. इसी बीच मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई. शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह घर में ही कहीं खेल रही होगी, लेकिन काफी देर तक नजर न आने पर चिंता बढ़ गई.

कोना-कोना खंगाल डाला, नहीं मिली बच्ची

परिजनों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी. घर के हर कोने, छत, आंगन और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई. यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला.

जब फिर से घर की तलाशी ली तो...

काफी देर बाद जब एक बार फिर घर के अंदर गहन तलाशी ली गई तो परिजनों की नजर कमरे में रखे बेड के बॉक्स पर पड़ी. बॉक्स खोलते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि मासूम बच्ची अचेत अवस्था में अंदर पड़ी थी.

Advertisement

दम घुटने से मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि बॉक्स के ऊपर भारी गद्दे और बिस्तर रखे होने के कारण अंदर हवा का कोई रास्ता नहीं था. आशंका है कि बच्ची खेलते समय उसमें छिप गई और दम घुटने से उसकी हालत बिगड़ गई.

परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में दें मुआवजा... बारिश से फसलों के नुकसान पर सीएम योगी सख्‍त, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
'अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो...' ईरान पर हमले को लेकर Trump का बड़ा बयान US Iran War | BREAKING