काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दरोगा ने महिला का गला दबाया, फिर बाल पकड़कर नीचे गिराया

वायरल वीडियो में महिला और दरोगा के बीच कहासुनी दिख रही है. इस दौरान महिला ने दरोगा पर हमला कर दिया, फिर पुलिसकर्मी ने भी महिला के साथ जमकर मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Varanasi Hindi News: वाराणसी में एक पुलिसकर्मी के अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है. काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दरोगा एक महिला के साथ मारपीट कर रहा है और गला दबाया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस प्रशासन के मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने स्थित सत्यनारायण मंदिर के बाहर की है. पीड़ित महिला इसी इलाके में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को फूल-माला बेचने का काम करती है. वायरल हो रहे वीडियो में एक में महिला और दरोगा के बीच कहासुनी के बाद महिला छड़ी से दरोगा पर हमला करती दिख रही है, जिसके बाद दरोगा अपना आपा खो बैठता है और महिला को जमीन पर पटककर उसी छड़ी से उसका गला दबाने की कोशिश करता है.

वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा ने महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे भी गिरा दिया है. हालांकि, महिला भी दरोगा से भिड़ती नजर आ रही है.

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो के वायरल होते ही वाराणसी पुलिस के आला अधिकारी तुरंत एक्शन मोड में आ गए. काशी के काशी जोन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडिशनल सीपी) वैभव बांगर ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कर ली गई है और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पुणे मेट्रो में घुसा पानी, खुद को भीगने से बचाने में जुटे रहे यात्री, देखें VIDEO

Featured Video Of The Day
हुमायूं को Suvendu Adhikari की खुली चुनौती!