‘स्पेशल 26’ स्टाइल में LPG की चोरी! पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाश, दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार

कानपुर में ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तरह चोरी की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने जांच के नाम पर एक घर से दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI)
AI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर के चरण सिंह कॉलोनी में दो युवकों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी बताकर गैस सिलेंडर चोरी किए.
  • चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, लेकिन किसी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया.
  • चोरों ने जांच का बहाना बनाकर घर में घुसकर भरे और खाली दोनों गैस सिलेंडर बाइक पर लादकर फरार हो गए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Special 26 style LPG cylinder theft: अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म ‘स्पेशल 26' में दिखाया गया तरीका अब रील से निकलकर रियल लाइफ में नजर आने लगा है. कानपुर में कुछ शातिर ठगों ने बिल्कुल उसी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, जैसा फिल्म में दिखाया गया था. खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर ये बदमाश एक घर में घुसे और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन वारदात को रोकने का किसी को मौका तक नहीं मिला.

यह पूरा मामला कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी का है. जहां एक ओर लोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बदमाश गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीज को ही निशाना बना रहे हैं. ठगों ने खुद को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का अधिकारी बताकर घर में एंट्री ली और पूरी प्लानिंग के साथ चोरी को अंजाम दिया.

घर में सिर्फ महिलाएं थीं मौजूद

चरण सिंह कॉलोनी निवासी कीर्ति वर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई थीं और उनके भाई विजय भी काम पर बाहर थे. घर में उनकी भाभी सरोजनी और 10 साल की मासूम बच्ची मौजूद थी. इसी बात का फायदा उठाकर दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक से आए दो युवक उनके घर पहुंचे.

जांच के नाम पर सिलेंडर ले गए

युवकों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि वे गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच करने आए हैं. उनकी बातों में आकर सरोजनी ने उन्हें घर के अंदर आने दिया. किचन में पहुंचते ही एक युवक ने रेगुलेटर खोलकर भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकाला, जबकि दूसरे ने पास में रखा खाली सिलेंडर भी उठा लिया.

Advertisement

रसीद मांगकर किया ध्यान भटकाने का खेल

वारदात को अंजाम देने के लिए ठगों ने बेहद चालाकी से काम किया. उन्होंने सरोजनी से गैस एजेंसी की रसीद दिखाने को कहा. जैसे ही वह रसीद लेने के लिए दूसरे कमरे में गईं, दोनों युवक सिलेंडर उठाकर बाइक पर बैठे और मौके से फरार हो गए. जब तक सरोजनी बाहर लौटीं, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी चोरी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों आरोपी बाइक पर सिलेंडर लादकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

LPG स्कैम से सावधान! जानिए कैसे लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी और कैसे रहें सतर्क

LPG की कमी से पलायन कर रहे थे छात्र, मजदूर...सरकार ने डबल की 5kg सिलेंडरों की सप्लाई, जानें कैसे ले सकते हैं

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंपर वोटिंग के बीच फिर दहल उठा बंगाल | Mamata | TMC | BJP