कानपुर के चरण सिंह कॉलोनी में दो युवकों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी बताकर गैस सिलेंडर चोरी किए. चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, लेकिन किसी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया. चोरों ने जांच का बहाना बनाकर घर में घुसकर भरे और खाली दोनों गैस सिलेंडर बाइक पर लादकर फरार हो गए.