यूपी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने पर रोक, तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार

Smart Meter Replacement Update: यूपी में स्मार्ट मीटर बदलने पर प्रदेश भर में रोक लगा दी गई है. राज्य सरकार को अभी तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उत्तर प्रदेश में फिलहाल नहीं हटेंगे पुराने मीटर.

Smart Meter Replacement: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बढ़ा फैसला लिया है. सरकार ने फिलहाल पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. बढ़ते विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक मीटर बदलने का काम बंद रहेगा. 12 अप्रैल को गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे का फैसला किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि प्रदेश में करीब 3.5 करोड़ बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की योजना चल रही थी, जिस पर अब अस्थायी ब्रेक लगा दिया गया है. हालांकि, नए बिजली कनेक्शन पहले की तरह स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के साथ ही जारी रहेंगे.

अब तक 78 लाख मीटर लगाए

अब तक प्रदेश में लगभग 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं का विरोध लगातार जारी है. इसी को ध्यान में रखते हुए पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष (Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने मीटर बदलने की प्रक्रिया को रोकने का आदेश दिया है.

सरकार का कहना है कि तकनीकी पहलुओं की पूरी जांच और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कानपुर डबल मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों 'रिद्धि-सिद्धि'का गला, पत्नी-बेटा ऐसे बचे

Featured Video Of The Day
कलमा पढ़वाकर जहां 26 टूरिस्टों को मारा गया, वो पहलगाम अब ऐसा दिखता है | Pahalgam Attack