राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने MLC अक्षय प्रताप सिंह और साथियों पर दर्ज कराई FIR, कोर्ट ने दिया था आदेश

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अमेठी से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप है कि एमएलसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भानवी सिंह की साझेदारी फर्म और प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, पत्नी भानवी सिंह (फाइल फोटो)

Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. भानवी सिंह का आरोप है कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह फर्जी दस्तावेज तैयार करके साझेदारी फर्म और भानवी सिंह की प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं. लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है.

डॉक्यूमेंट में हेरा फेरी का है आरोप

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अमेठी से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भानवी सिंह का कहना है कि अक्षय ने अपने कुछ साथियों रोहित सिंह, अनिल सिंह, रामदेव यादव और अन्य दो के साथ मिलकर उनकी फर्म के जाली दस्तावेज तैयार किए. फिर फर्म का पता उन्हें बिना बताए और पूछे बदल दिया. इतना ही नहीं, नवंबर 2020 को जालसाजी कर खुद को फर्म का साझेदार दिखा दिया. भानवी का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी शपथ पत्र, दस्तावेज और सिग्नेचर के दम पर फर्म की संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रची.

पुलिस कर रही मामले की जांच

लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और उनके साथियों पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. भानवी सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में इन लोगों के खिलाफ अर्जी डाली थी. अर्जी पर विशेष एसीजेएम कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह एवं रामदेव यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था. SHO विक्रम सिंह का कहना है कि विवेचना की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- यूपी में कुदरत का कहर: सीएम योगी सख्त, मंत्रियों को कमान और प्रभावितों को 3 घंटे में राहत के आदेश

Advertisement
Featured Video Of The Day
सकरी सीढ़ियां, बेसमेंट तक कमरे... दिल्ली में ऐसे-ऐसे बने हैं होटल- Ground Report