पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. महाभारत सीरियल में द्रोपदी के किरदार से फेमस हुईं पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से तो निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा सीट से टिकट दिया गया है. पूर्व टीएमसी नेता तपस रॉय को मानिकतला तो पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार को जगतदल से मैदान में उतारा गया है. उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर के दूसरे तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना पूरे विधि विधान से की. इस बीच दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम कुछ बदला-बदला सा है. दिल्ली-नोएडा में बुधवार शाम को झमाझम बारिश के बाद गुरुवार को भी बादल छाए रहे, कई जगह बारिश भी हुई. पढ़ें पल-पल का हर अपडेट.
LIVE UPDATES...
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026: राम नवमी कब है? जानें भगवान राम की पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
असम चुनाव: AGP ने 26 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
ममता ने अफसरों के तबादले को बताया राजनीतिक हस्तक्षेप
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के लगातार तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया जाना “सबसे बड़े स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप” है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
केरल चुनाव के लिए कांग्रेस के 37 उम्मीदवार तय, लिस्ट जारी
कांग्रेस ने केरल में होने वाले चुनावों के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.
जेवर एयरपोर्ट पर उद्घाटन की तैयारियां तेज, आया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. एयरपोर्ट से नया वीडियो सामने आया है.
आज नहीं दिखा चांद, 21 को मनेगी ईद
लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा है 19 मार्च को पूरे देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है. इसकी वजह से 20 मार्च को 30वां रोज़ा होगा और 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा.
असम चुनावः कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट निकाली
TMC नेता शेख शाहजहां को राहत नहीं, जेल में ही रहना होगा
तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शेख शाहजहां की जमानत याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. शेख शाहजहां पर ईडी अधिकारियों पर हमले का केस दर्ज है, जिसमें वह मुख्य आरोपी हैं. सीबीआई के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए दलील दी कि अगर शाहजहां को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ का प्रयास कर सकते हैं. जेल में रहते हुए भी उन्होंने अंडरवर्ल्ड के साथियों के जरिए मुख्य गवाहों के बेटे को धमकाने और यहां तक कि उसकी हत्या तक करवाने की कोशिश की थी.
केदारनाथ-बदरीनाथ समेत चारों धाम में ताजा बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. मार्च के महीने में यह दूसरी बार है जब उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फ गिरी है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, औली, हरसिल जैसे इलाकों में भी गुरुवार सुबह बर्फबारी हुई. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है. लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब चारों धाम में यात्रा की तैयारियों पर भी दिखने लगा है.
पालम अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे केजरीवाल, BJP पर लगाए आरोप
दिल्ली के पालम इलाके के घर में लगी आग में 9 लोगों की मौत पर शोक संवेदना जताने के लिए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और आतिशी पहुंचे. बाद में केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए और जांच की मांग की. आप ने बीजेपी समर्थकों पर हमला करने और कुर्सियां फेंकने के भी आरोप लगाए.
लेफ्ट फ्रंट ने बंगाल चुनाव में उतारे 32 उम्मीदवार, लिस्ट जारी
झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर चला बुलडोजर
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि मामला खनन क्षेत्र से जुड़ा था. हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन और NTPC प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साव के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिस जमीन पर यह आवास बना था, वह खनन क्षेत्र के लिए अधिग्रहित और आवंटित भूमि है. कोयला उत्पादन कार्य में अवरोध न हो, इसके लिए इसे खाली कराना जरूरी था.
पश्चिम बंगाल चुनावः BJP के 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से गुरुवार के बीच दुनिया के चार राष्ट्राध्यक्षों से बात की. बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस से तो गुरुवार को ओमान के सुल्तान, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मलेशिया के पीएम इब्राहिम से पश्चिम एशिया संकट की गंभीर स्थिति पर चर्चा की. पीएम ने मलेशियाई समकक्ष इब्राहिम से बातचीत में कूटनीति और बातचीत को शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए जरूरी बताया. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत के दौरान कहा कि दोनों देश क्षेत्र और दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान को 'भाई' कहकर संबोधित किया और कहा कि ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत निंदा करता है.
LPG जमाखोरी पर नकेल, 6 हजार जगह छापे
एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जमाखोरी रोकने के लिए कल पूरे भारत में 6000 जगहों पर छापेमारी की गई थी. उत्तर प्रदेश में 1100 जगहों पर छापे के दौरान 1000 सिलेंडर जब्त किए गए. मध्य प्रदेश में 1632 छापेमारी में 2300 सिलेंडर सीज किए गए. उन्होंने कहा कि आपूर्ति बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
LPG संकट पर चिंता, मगर पैनिक खरीदारी घटी
ईरान युद्ध की वजह से देश में ईंधन की स्थिति को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को कहा कि एलपीजी को लेकर अभी भी चिंता है. गैस वितरकों के पास कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन पैनिक खरीदारी कम हुई है. सुजाता ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर भी असर पड़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी 90 प्रतिशत एलपीजी और 47 प्रतिशत एलएनजी कतर से आयात करता है. ऐसे में वहां होने वाली किसी भी हलचल का सीधा असर भारत पर पड़ता है. हम अमेरिका जैसे अन्य सोर्सेज से भी एलपीजी लेने का प्रयास कर रहे हैं.
महाराष्ट्र: भिवंडी में फर्नीचर गोदाम में लगी आग
महाराष्ट्र के भिवंडी में फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अग्निशमन अधिकारी बापू सोनोन ने बताया कि सुबह 11:30 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी. गाड़ियां समय पर पहुंच गई थी. आग फर्नीचर के गोदाम में लगी थी. अभी कूलिंग का काम जारी है.
मध्य प्रदेश HC ने दिया था 54 दुकानों को गिराने का आदेश, SC ने लगाई रोक
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने 2014 में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की की थी. हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल 2015 को फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को दशहरा मैदान की बाउंड्री पर बनी 54 दुकानों को गिराने के आदेश दे दिए थे. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है.
उज्जैन के खाचरोड की 54 दुकानें अब नहीं तोड़ी जाएंगी-सुप्रीम कोर्ट
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोड शहर में 54 दुकान मालिकों को बड़ी राहत मिली है. अब उनकी दुकानें नहीं तोड़ी जाएंगी. ये अहम फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. बता दें कि साल 2015 से दुकानदारों पर तोड़फोड़ की तलवार लटकी हुई थी.
अयोध्या में गुरु माता अमृतानंदमयी से सीएम योगी की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की.
अयोध्या में पिछली सरकारों पर बरसे सीएम योगी
अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि आस्था को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था. अपमानित करने वाले वही लोग हैं जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे अपनी सत्ता को बचाने के लिए वे नोएडा नहीं जाते थे वह उनके लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था. लेकिन राम मंदिर की बात करना काशी में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था.
सदैव एक भारत श्रेष्ठ भारत-सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि भारत इसलिए बना है क्योंकि भारत को ऋषि मुनियों की तपस्या ने, अन्नदाता किसानों के परिश्रम ने, कारीगरों की उद्यमिता ने और भारत की आस्था ने सदैव एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में बनाये रखा है. आज देश दुनिया मे जहां भी सनातन धर्मावलम्बी है, उन सबके मन मे आनंद की अनुभूति है
दुनिया जंग से जूझ रही, हम भारतीय एक साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे-सीएम योगी
अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं, आर्थिक अराजकता है, भय है दहशत है. हम भारत में अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए श्रीरामयंत्र की स्थापना कार्यक्रम में सहभागी बनकर रामराज्य के अनुभूति का एहसास कर रहे हैं.
DeLHI Rain Live: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर एक बार फर शुरू हो गया है. दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है. साथ ही आसमान में बादल छाये हुए हैं.
Laddakh Snowfall: कारगिल में ताज़ा बर्फबारी
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का मौसम भी इन दिनों बदला हुआ है. जमकर बर्फबारी हो रही है. कारगिल में ताज़ा बर्फबारी हुई है. हर तरफ बर्फ की लेयर जमी हुई है.
नैनीताल में आंधी तूफान ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
नैनीताल में बुधवार रात अचानक आए तूफान ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी थी. आंधी-तूफान ने नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुचाया. अंधड़ के कारण पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे 24 घंटे नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही. तूफान ने नगर के स्टानले कम्पाउंड के कई घरों की टिन की छतें उड़ा दी. वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा. बिजली गुल होने से पानी का संकट भी गहरा गया, पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से ठप हो गई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधि विधान से की श्रीराम यंत्र की स्थापना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की.
शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर प्रवेश किया. वह अब से लेकर 5 घंटे अयोध्या में मौजूद रहेंगी और राम लला के और राम परिवार के दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति के स्वागत में जगह-जगह सांस्कृतिक केंद्र बनाए गए थे. ढोल बजाकर राम मंदिर में उनका स्वागत हुआ.
अयोध्या में लोकगीत नृत्य से हुआ राष्ट्रपति का स्वागत
अयोध्या में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जगह-जगह पर मंच लगाकर लोकगीत लोक नृत्य का परिचय दिया जा रहा है अयोध्या के एंटर करते ही राष्ट्रपति को लोग पूर्वांचल के नृत्य का प्रदर्शन करते दिखाई दिए. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से जब मंदिर जा रही थीं तो रास्ते में उनके स्वागत इनके माध्यम से ही किया गया.
Gujarat Weather Live: तेज हवा से गिरे पेड़ और होर्डिंग्स
गुजरात के मोरबी में भी मौसम खराब है. हलवद में तेज़ हवाओं की वजह से पेड़ गिर गए. रणमलपुर रोड पर 4 पेड़ गिर गए. वहीं हलवद शहर और मालनियाडा में होर्डिंग्स गिर पड़े. तेज हवाओं से नींबू और अनार समेत बागवानी की फसलों को नुकसान पहुंचा है. वहीं रेगिस्तान में तेज़ हवाओं से किसानों के सोलर पैनल को नुकसान हुआ है.
Gujarat Weather Live: खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जामनगर यात्रा रद्द
गुजरात में खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी जामनगर यात्रा रद्द कर दी. उनका वहां दो सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था. लेकिन खराब मौसम की वजह से सीएम वहां नहीं गए. अब मुख्यमंत्री पटेल कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और निर्धारित दोनों कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे.
Gujarat Weather Live: गुजरात के सुरेंद्रनगर में बारिश-तूफान से उखड़े पेड़
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. रात तीन से चार बजे के बीच तेज हवा चली. मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश भी हुई. तूफान के कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए.
Delhi-NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम कुछ बदला-बदला सा है. दिल्ली-नोएडा में बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद 19-20 मार्च के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. महाराष्ट्र,गुजरात का हाल भी कुछ ऐसा ही है.
President Murmu Ayodhya Visit Live: राष्ट्रपति मुर्मू राम मंदिर के दूसरे तल पर करेंगी श्री राम यंत्र की स्थापना
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को जिला प्रशासन, केंद्र सरकार से आए हुए प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि पूरी तरीके से देख रहे हैं. राष्ट्रपति आज एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगी, वे मंदिर के दूसरे तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी. मंदिर के निर्माण कार्य को आज के दिन से संपन्न माना जाएगा. यह बहुत ऐतिहासिक दिन है. यह हमारे लिए भावनात्मक क्षण भी है.
राष्ट्रपति मुर्मू राम मंदिर के दूसरे तल पर करेंगी श्री राम यंत्र की स्थापना
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को जिला प्रशासन, केंद्र सरकार से आए हुए प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि पूरी तरीके से देख रहे हैं. राष्ट्रपति आज एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगी, वे मंदिर के दूसरे तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी. मंदिर के निर्माण कार्य को आज के दिन से संपन्न माना जाएगा. यह बहुत ऐतिहासिक दिन है. यह हमारे लिए भावनात्मक क्षण भी है.
President Murmu Ayodhya Visit Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया.














