प्रयागराज कोल्डस्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, सपा नेता अंसार अहमद और बेटे समेत पर कई पर हत्या का केस दर्ज

Cold Storage Collapse: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Prayagraj Cold Stoage Collapse: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, फाफामऊ थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. FIR में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा (Samajwadi Party) नेता अंसार अहमद 'पहलवान' (Ansar Ahmad Pahelwaan ), अंसार के बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है.

पुलिस ने हत्या की धारा समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

CM योगी ने लिया संज्ञान, पीएमओ ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही मृतकों के परिजनों को परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं. वहीं, पीएमओ ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए घायलों को 50-50 और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था.

कोल्ड स्टोरेज का गिर गया था एक हिस्सा

दरअसल, गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था. इस दौरान वहां काम करने वाले लोग मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत-बचाव दल पहुंच गया. छज्जा गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था. इस दौरान मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, 14 मजदूरों को घायल अवस्था में निकाला. बचाव कार्य के दौरान 21 से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गईं थी. घायलों का मेडिकल कॉलेज के एसआरएन और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार, समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. रेस्क्यू के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव व राहत कार्य में जुटी थीं.

Advertisement

क्या बोला प्रशासन?

यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता व पूर्व विधायक अंसार अहमद 'पहलवान' का है. इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. कोल्ड स्टोरेज का रिन्यूएबल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर द्वारा किया जाता है. इस मामले में भी जांच पड़ताल की जा रही है, जिसकी लापरवाही पाई जाएगी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप की वार्ता 'कोरा झूठ'! लाइव शो में भिड़ गए US-ईरानी पैनलिस्ट| Sucherita Kukreti