- उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच तीखी राजनीतिक बहस चल रही है.
- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली कटौती को राजनीति करार देते हुए पिछली सरकार की तुलना में सुधार बताया.
- प्रदेश में बिजली की मांग बढ़कर 31 हजार मेगावॉट हो गई है जबकि उपभोक्ता संख्या भी दोगुनी से अधिक हो गई है.
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. बिजली संकट पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने लगातार हो रही कटौती पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए, वहीं बीजेपी नेताओं ने पलटवार करते हुए उन पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है.
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि बिजली की कटौती नहीं की जा रही, बल्की कई जगहों पर राजनीति दिक्कतों की वजह से शट डाउन किया जा रहा है. कहीं-कहीं लाइट जा रही है. लेकिन कोशिश है कि जल्द से जल्द समस्या को दूर किया जाए. बीजेपी विधायकों की चिट्ठी को लेकर उन्होंने कहा कि जनपतिनिधियों के सुझावों का स्वागत है.
UP Power Cut: बिजली कटौती के नाम पर विपक्ष राजनीति कर रहा है - ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली कटौती के नाम पर विपक्ष राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि ये वहीं विपक्ष है, जिसके राज में हफ्ते-हफ्ते की शिफ्ट में बिजली आती थी. लेकिन आज थोड़ी देर के शट डाउन पर ये राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार में औसतन 13 हजार मेगावॉट की डिमांड थी, जो आज बढ़कर 31 हजार मेगावॉट हो गई है. इतनी डिमांड होने के बावजूद यूपी में बिजली की कमी नहीं है.
समाजवादी पार्टी शासन से तुलने करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा राज में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 1 करोड़ 80 लाख थी, जो अब बढ़कर 3 करोड़ 70 लाख हो गई है. यानी कनेक्शन और आपूर्ति में ढाई गुना का इजाफा हुआ है.
बिजली कटौती पर सफ़ाई देते हुए मंत्री एके शर्मा ने महा कि हम शहरों में लगभग 24 घंटे, तहसीलों में 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं. आजकल डिमांड अधिक होने से तकनीति दिक्कतों की वजह से कभी कभी शट डाउन करना पड़ता है. उन्होंने दावा किया कि अब ट्रांसफार्मर जलने की खबरें कम आती हैं, क्योंकि उसमें काफी सुधार हुआ है. जहां दिक्कतें हैं, उन्हें भी ठीक करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें : मानसून पर आ गया बड़ा अपडेट, आसमान से बरस रही 'आग' और जानलेवा लू के बीच राहत भरी खबर













