महाराष्ट्र के डोंबिवली में हल्दी की रस्म वाले दिन युवती को उसके माता-पिता लेकर फरार हो गए. युवती ने आठ साल के प्रेम संबंध के बाद बौद्ध युवक से कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज कर ली थी. शादी की पारंपरिक तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और हॉल भी बुक कर लिया गया था.