पीएम मोदी के क्षेत्र में रोपवे टूटने की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज, कांग्रेस नेता उदित राज ने भी किया फर्जी दावा

सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैलाई गई कि पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में रोपवे टूटने से कुछ बीजेपी नेता घायल हो गए. जबकि सच्चाई यह है कि वाराणसी में अभी रोपवे की सेवा शुरू ही नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस ने दो एक्स हैंडल पर केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लखनऊ:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोपवे गिरने की फर्जी खबर फैलाने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है. वाराणसी में रोपवे गिरने की अफवाह दो एक्स हैंडल से फैलाई गई थी. इसके लिए छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में हुए एक हादसे के फोटो का इस्तेमाल किया गया. वाराणसी में अभी रोपवे की सेवा शुरू भी नहीं हुई है. अफवाह फैलाने वालों में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज भी शामिल हैं.

वाराणसी की पुलिस का क्या कहना है

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बताया, ''सोशल मीडिया पर रोपवे का दुष्प्रचार और अफवाह फैलाने मामले में रविवार की रात सिगरा थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. ''

पुलिस की पोस्ट के मुताबिक, ''डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि एक्स हैंडल पर अशोक और और डॉ. शीतल यादव की आईडी से एक वीडियो प्रसारित किया गया. यह दिखाया गया कि बनारस में चार किमी का रोपवे 800 करोड़ की लागत से बना रोपवे का उद्घाटन होते ही गंडोला टूटकर नीचे गिरा. इसमें भाजपा के नेता भी नीचे गिर गए. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.''

Advertisement

पोस्ट के मुताबिक सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि चौकी प्रभारी रोडवेज पुष्कर दुबे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संबंध छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का है.

इस तरह की अफवाह फैलाने में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज भी शामिल हैं. वाराणसी पुलिस की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी उदित राज ने यह पोस्ट किया है. उन्होंने सोमवार सुबह किए एक पोस्ट में दावा किया है, ''800 करोड़ की उड़ान, और पहला सफ़र ज़मीन पर ख़त्म! बनारस में मोदी जी का रोपवे प्रोजेक्ट, उद्घाटन होते ही डिब्बा टूटा और बीजेपी नेता भी साथ में नीचे आ गिरे. "विकास" अब सीधा क्रैश लैंड कर रहा है.''

Advertisement

कहां के हादसे के वीडियो का किया इस्तेमाल 

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में यह हादसा इस साल 25 अप्रैल को हुआ था. वहां श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली टूटकर जमीन पर गिर गई थी. इस हादसे में बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा और कुछ अन्य घायल हो गए थे. इसी हादसे के वीडियो और फोटो का इस्तेमाल इन एक्स हैंडल से किया गया था. 

पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद डॉक्टर शीतल यादव ने अपने पोस्ट के लिए माफी मांग ली है.उन्होंने एक्स पर लिखा है, ''बिना जांच पड़ताल के पोस्ट किया गया इसके लिए माफी मांगती हूं और पोस्ट डिलीट करती हूँ. ये घटना वाराणसी की रोपवे की नहीं है. बिना जांच पड़ताल के वीडियो पोस्ट किया गया इससे जिसकी भावनाएं आहत हुई इसके लिए माफी मांगती हूं.''

Advertisement

ये भी पढ़ें: कौन है मुनीर का मोहरा मोहसिन नकवी? एशिया कप ‘चुराने' वाला पाकिस्तानी मंत्री, हारिस रऊफ को भी उकसाया

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma
Topics mentioned in this article