पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी 20 साल बाद अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है. 2021 के चुनाव में कांग्रेस वाम दलों के साथ थी, लेकिन इस चुनाव में पार्टी को सबसे शर्मनाक हार मिली. कांग्रेस के पास राज्य में कोई विधायक नहीं है, लेकिन लोकसभा में मालदा दक्षिण से एक सांसद ईशा खान चौधरी हैं.