3 दशक से मेरठ में रह रहीं PAK की मां-बेटी, बनवाए फर्जी वोटर कार्ड और पासपोर्ट, एजेंसियां नाकाम फिर ऐसे खुला राज

मेरठ में पाकिस्तानी मां-बेटी की गतिविधियों ने खुफिया विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है. पाकिस्तानी महिला सबा मसूद उर्फ नाजी उर्फ नाजिया तीन दशक से बिना नागरिकता के मेरठ में रह रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ में 3 दशक से रह रही पाकिस्‍तानी महिला ने बिना भारतीय नागरिकता के वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनवा लिए.
  • महिला सबा मसूद और उसकी बेटी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट और अन्य सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त किए.
  • खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन को इस मामले की भनक नहीं लगी, हालांकि एक समाजसेवी महिला ने यह राज फाश कर दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब तीन दशक से रह रही पाकिस्‍तानी महिला ने बिना भारत की नागरिकता लिए फर्जी कागजातों के जरिए वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है. इसकी भनक न खुफिया विभाग को लगी और न ही पुलिस प्रशासन को कोई खबर लगी. महिला और उसकी पाकिस्तानी बेटी पर जासूसी के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं. मामला सुर्खियों में आया तो खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया और तमाम सुरक्षा एजेंसियां भी. महिला और उसकी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर वो कौन सा गिरोह है, जो देश में बैठे पाकिस्तानियों की मदद कर रहा है. 

मेरठ में पाकिस्तानी मां-बेटी की गतिविधियों ने खुफिया विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है. पाकिस्तानी महिला सबा मसूद उर्फ नाजी उर्फ नाजिया तीन दशक से बिना नागरिकता के मेरठ में रह रही थी. महिला सबा उर्फ नाजी ने फर्जी कागजातों के आधार पर सबा मसूद और नाजिया मसूद के नाम से दो वोटर कार्ड बनवा लिए.

ये भी पढ़ें: Meerut Metro: लो आ गई मेरठ मेट्रो, 55 मिनट में दिल्ली, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की रफ्तार, जानें पूरी डिटेल

समाजसेवी महिला ने की पुलिस से शिकायत

पाकिस्तान में पैदा हुई बेटी एनम फरहत भी फर्जी कागजातों के आधार पर मेरठ के डॉक्यूमेंट बनवाने में कामयाब हो गई. सब कुछ बड़ी साजिश और बेहद खामोशी भरे अंदाज में किया जा रहा था. हालांकि समाजसेवी महिला रूखसाना खान ने पुलिस से शिकायत की तो राजफाश हुआ. शिकायकर्ता महिला का कहना है कि यहां न जाने कौन-कौन लोग आते हैं और देश की सुरक्षा के लिए उसने यह शिकायत की है.  

Advertisement

इस मामले में सामने आया है कि 1988 में मेरठ के फरहत मसूद ने पाकिस्तान जाकर सबा मसूद उर्फ नाजी उर्फ नाजिया से निकाह किया था. एक बेटा पैदा होने के बाद 1993 में मेरठ से पाकिस्तान गई सबा उर्फ नाजी ने बेटी एनम फरहत को जन्म दिया और पाकिस्तानी पासपोर्ट पर उसका नाम चढ़वा लिया. इसके बाद वो मेरठ आ गई और फिर शुरू हुई एक बड़ी साजिश. 

ये भी पढ़ें: हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को रातोरात क्यों करना पड़ा गिरफ्तार, आकांक्षा-शाहवेज की शादी से जुड़ा है यह मामला

Advertisement

पाकिस्‍तान के लिए जासूसी का भी आरोप

महिला सबा उर्फ नाजी उर्फ नाजिया ने अपने एक नहीं दो वोटरकार्ड बनवा लिए और सब कुछ फर्जी कागजातों के सहारे किया गया. इतना ही नहीं उसने अपनी पाकिस्तानी बेटी के फर्जी कागजातों के आधार पर मेरठ में तमाम सर्टिफिकेट बनवा लिए और किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी. आरोप है कि वो पाकिस्तान के लिए जासूसी भी कर रही थी. 

समाजसेवी महिला रूखसाना खान की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया. देहली गेट थाना पुलिस ने जली कोठी की नादिर अली बिल्डिंग से पाकिस्तानी महिला सबा उर्फ नाजी उर्फ नाजिया को हिरासत में लिया और उसकी बेटी एनम फरहत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

फर्जी कागजातों से बनवाए वोटर कार्ड-पासपोर्ट

एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि महिला सबा मसूद और उनकी बेटी एनम पाकिस्तानी नागरिक हैं और दोनों ने फर्जी कागजातों पर आधार पर वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनवाए हैं, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

इस मामले को लेकर मेरठ के खुफिया विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और इस मामले को खुफिया विभाग की बड़ी नाकामी माना जा रहा है. यह बात एक दो साल की नहीं बल्कि तीन दशक पुरानी है, लेकिन कागजात बनते रहे और खुफिया विभाग को भनक तक नहीं लगी. देश के खिलाफ कोई साजिश की गई या फिर नहीं ये जांच का विषय है, लेकिन इतना जरूर  है कि कहीं आईएसआई के इशारे पर तो कोई बड़ी साजिश मेरठ में नहीं रची जा रही थी और पुलिस जांच के बाद ही ये तस्वीर साफ होगी. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Lebanon में मचेगी तबाही! नेतन्याहू ने सेना को दिया बड़ा आदेश | Hezbollah | Gaza
Topics mentioned in this article