समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में आलू लेकर किसानों के हित में अनोखा प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में सपा सांसदों ने सरकार से किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने की जोरदार मांग उठाई. सपा सांसदों ने तख्तियों पर आलू किसानों की सुध लेने और उनकी दुर्दशा रोकने के नारे लिखे थे.