मेरठ में 3 दशक से रह रही पाकिस्तानी महिला ने बिना भारतीय नागरिकता के वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनवा लिए. महिला सबा मसूद और उसकी बेटी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट और अन्य सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त किए. खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन को इस मामले की भनक नहीं लगी, हालांकि एक समाजसेवी महिला ने यह राज फाश कर दिया.