दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव मिला है. महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. शव को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पार्किंग में मौजूद लोगों ने महिला के शव को देखकर पुलिस को फोन किया. ये एरिया नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में आता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर, महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई?
महिला है कौन और कैसे मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंची?
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर 18 में एक मल्टी-लेवल पार्किंग की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदने के बाद 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान सिटू तलवार के तौर पर हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, वह लगभग 20 साल से डिप्रेशन से जूझ रही थीं.
खंगाले जा रहे पार्किंग के CCTV
पुलिस ने बताया कि महिला मल्टी-लेवल पार्किंग तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा से गई थी. पार्किंग में पहुंचने के बाद, वह दूसरी मंजिल पर गई और कथित तौर पर कूद गई, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं. इसके कुछ ही देर बाद उनके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
ये भी पढ़ें :- हैदराबाद: दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने दी जान, दो दिन से होटल में रुकी थी
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला की मौत कैसे हुई, क्या उसने सुसाइड किया है या उसका मर्डर हुआ? मर्डर हुआ, तो महिला को कैसे मारा गया. इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अब तक की शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला ने आत्महत्या की है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें :- फेसबुक की 'दुल्हन' निकला पुरुष: शादी के बाद खुली पोल, तो पति ने ले ली जान