'घर में सोने-चांदी के गहने गढ़े हैं'... यह सुनते ही डोला जीजा का ईमान, साले के घर डकैत भेज सब खुदवाया, 7 गिरफ्तार

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट में मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों से पूछताछ कर घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में पीड़ित परिवार का जीजा और एक नेशनल शूटर भी शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Muzaffarnagar Crime News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक जीजा ने अपने साले के घर में ही डाका डाका डलवा दिया. बातचीत में साले ने जीजा को अपने घर में गाढ़े गए पुश्तैनी सोने-चांदी के बारे में जानकारी दे दी थी. इसके बाद इस पूरी डकैती की योजना बनाई गई. पुलिस ने मामले में दगाबाज़ जीजा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से लाखों रुपये का माल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नेशनल शूटर भी बताया जा रहा है. 

दरअसल, 4 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में रहने वाले रवि के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया था. इस दौरान उसकी पत्नी दवाई लेने गई थी, रवि और बच्चे ही घर में अकेले थे. घर में घुसे बदमाशों ने रवि और बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया. इसके बाद घर में खुदाई कर जमीन में गढ़े बेस कीमती लाखों रुपये के सोना चांदी को लूट कर फरार हो गए. इस मामले में हैरानी वाली बात यह थी कि कीमती गहने मार्बल के एक फीट नीचे एक साल से गढ़े थे. बहुत कम लोगों को ही इसके बारे में जानकारी थी. इनमें पीड़ित परिवार का जीजा भी शामिल था.  

लूट में पीड़ित का जीजा भी शामिल

लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें रवि का जीजा अनुज भी शामिल था. अनुज का नाम सामने आते ही पीड़ित परिवार हैरान रह गया.  

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

Advertisement

पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ा 

जीजा अनुज के अलावा पकड़े गए आरोपयों में नेशनल शूटर अर्जुन, अंकित, आकाश, गौरव, विपिन और दीपक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक शिफ्ट कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा, कारतूस, लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. आरोपी लूटे गए गहने बेचने की फिराक में घूम रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. 

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

Advertisement

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ 

मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट में मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों से पूछताछ कर घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.     


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: नाकाम रहा Pakistan का मिशन 'शांति',क्या ऐक्शन लेंगे Donald Trump? Iran US Ceasefire