बुर्का पहन हरिद्वार से लाईं कांवड़, ये हैं संभल की शिवभक्‍त तमन्‍ना मलिक

संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, जहां उनका श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने अपनी मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आईं
  • तमन्ना मलिक ने प्रेम विवाह किया है और दो बेटों की मां हैं, उन्होंने अपने विवाह की मन्नत भोलेनाथ से मांगी थी
  • कांवड़ यात्रा के दौरान तमन्ना का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्‍ना मलिक ने शिव के प्रति आस्‍था की एक नई मिसाल पेश की है. तमन्ना मलिक ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर संभल पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. संभल पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की, वहीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. तमन्ना के मुताबिक कि वह किसी भी कट्टरपंथी विचारधारा को नहीं मानतीं और उनकी आस्था सिर्फ भोलेनाथ में है.

तमन्‍ना उर्फ तुलसी की ये थी मन्‍नत

मामला संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई का है. यहां तमन्ना मलिक को तुलसी नाम से भी जाना जाता है. तमन्‍ना ने तीन साल पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था. तमन्ना मलिक के दो बेटे हैं. तमन्ना ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह होने की मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी होने पर उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लाकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया. 

तमन्‍ना पर लोगों ने बरसाए फूल, लेकिन शुरुआत...

कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने तमन्‍ना का स्वागत किया. कई लोगों ने फूल बरसाए, चढ़ावा भेंट किया और आशीर्वाद भी लिया. हालांकि, यात्रा की शुरुआत में दो गांवों में उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराई, जिसके बाद यात्रा शांतिपूर्वक पूरी हुई. तमन्ना के पति अमन त्यागी ने बताया कि रास्ते में शुरुआत में कुछ दिक्कत आई, लेकिन प्रशासन के सहयोग से सब कुछ ठीक रहा. 

ये भी पढ़ें :- थलाइवा पर चढ़ा दूध, मदुरै में फैन की अनोखी इबादत चर्चा में...फैन ने घर में बनाया मंदिर

कट्टरपंथी बातों पर विश्वास नहीं 

संभल पहुंचकर तमन्ना ने प्राचीन नेमासुर स्थित छैमनाथ तीर्थ मंदिर में जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पुलिस प्रशासन ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें उनके गांव तक पहुंचाया गया. तमन्ना ने साफ कहा कि उनकी आस्था भगवान भोलेनाथ में है और वह समाज में भ्रम फैलाने वाली कट्टरपंथी बातों पर विश्वास नहीं करती हैं.  

Featured Video Of The Day
Mahashivratri 2026: कई तस्वीरों में देखें भारी भीड़! काशी, उज्जैन, बैद्यनाथ में जनसैलाब | Mahakal