Ambedkar Nagar 4 Children Death: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में चार बच्चों के हत्याकांड मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है. मालमे में फरार चल रही मां की भी लाश मिली है, जबकि इसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई थीं. अब पुलिस के सामने यह मामला और पेचीदा बन गया है, क्योंकि अभी तक पुलिस को इस जवाब की तलाश कि बच्चों की हत्या किसने और क्यों की गई? हालांकि, अभी मामले में जारी है.
मां की लाश घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक नाले में मिली है. यह तब पता चला जब पुलिस सर्च अभियान के तहत ड्रोन से तलाश कर रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद पता चलेगा कि महिला की मौत की वजह क्या है. चार बच्चों की मौत के बाद मां फरार थी और मोबाइल बंद था. पुलिस को शक था कि घटना मां के द्वारा ही की गई है, लेकिन गाज़िया की बॉडी मिलने के बाद केस में नया एंगल आने के बाद पुलिस की तफ्तीश और तेज हुई है.
4 बच्चों के मिले थे शव
महिला गाजिया चार बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) के साथ मीरानपुर में बने दो मंजिला घर में रहती थी. माना जा रहा है कि पति की बेवफाई के कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के पति नियाज अहमद ने सऊदी में दूसरा निकाह कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह महिला पाकिस्तान की रहने वाली है. नियाज चार साल से भारत नहीं आया है. इसी वजह से गाजिया की पति से भी अनबन चल रही थी. गाजिया लगभग एक साल पहले अपने चारों बच्चों के साथ सऊदी भी गई थी, लेकिन कुछ दिन लौट आई.
भीटी के सम्मनपुर में रहने वाली गाजिया खातून की शादी नियाज अहमद से 17 वर्ष पहले हुई थी. गाजिया नियाज के मामा मोहम्मद फैजान की बेटी है. करीब सात साल पहले नियाज़ अहमद काम के सिलसले में सऊदी अरब चला गया था. उसने अंबेडकर नगर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में पत्नी के नाम जमीन लेकर दो मंजिला घर बनवाया था, जिसमें वर्तमान में गाजिया अपने चार बच्चों के साथ रह रही थी.
बच्चों की मौत का ऐसे हुआ खुलासा
बच्चों की मौत का पता तब चला, जब घर पर दूध देने आने वाले दूधिया ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह चला गया. उधर, 2 मई को पति ने सऊदी से गाजिया को कॉल किया था, लेकिन जब रिसीव नहीं हुआ तो अपने एक परिचिन को स्कूल जाकर बच्चों के बारे में पता करने को कहा, लेकिन बच्चे स्कूल में नहीं थे. जब दोपहर तक कोई जानकारी नहीं मिली तो नियाज ने अपने रिश्तेदार में भाभी को कॉल करके पता करने को कहा. जब कुछ पता नहीं चला तो भाभी ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. जब किसी तरह घर में पुलिस ने प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई. वहां चार बच्चों की लाश पड़ी थी.
जहर देने के बाद ईंट-हथौड़े से कुचले सिर
पुलिस ने बताया कि घर में दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे. बच्चों के उल्टी करने के भी निशान थे. पुलिस को शक है कि बच्चों की हत्या से पहले खाने में उन्हें खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर दिया गया. इसके बाद बच्चों के सिर पर ईंट और हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि बच्चों की हत्या करने के बाद हत्यारोपी मां भाग गई. पुलिस को वहां टूटी हुई चूड़ी मिली थी.
पुलिस के लिए पेचीदा हुआ मामला
अब जब पुलिस को आरोपी मां की लाश मिल गई है तो मामला और उलझ गया है. पुलिस को मां की तलाश थी, जिससे कि पता किया जा सके कि बच्चों की हत्या कैसे, किसने और क्यों की गई. हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- अंबेडकरनगर: 4 बच्चों की हत्या का पाकिस्तान कनेक्शन? निकाह के 17 साल बाद मां ने ईंट-हथौड़े से कुचले सिर














