बीजेपी नेता के जन्मदिन पर बवाल, दलितों से मारपीट और बाबा साहब की मूर्ति पर हमला, सपा सांसद हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद में बीजेपी नेता के जन्मदिन समारोह के दौरान हिंसा भड़क गई. दलित समाज के लोगों से मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. हालात इतने बिगड़े कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Moradabad Violence BJP Leader: मुरादाबाद में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के जन्मदिन समारोह के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब कार्यक्रम हिंसा में बदल गया. दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने इलाके में तनाव फैला दिया. हालात इतने गंभीर हो गए कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है.

जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप के जन्मदिन को लेकर एक कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और देखते ही देखते हिंसा में बदल गया.

दलित समाज के लोगों से मारपीट

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान दलित समाज के कई लोगों के साथ मारपीट की गई. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं. आरोप है कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उन्हें पीटा गया, जिससे गुस्सा और डर दोनों बढ़ गया. हंगामे के दौरान मौके पर खड़ी कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया. उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.

बाबा साहब की मूर्ति को नुकसान

इस घटना का सबसे संवेदनशील और गंभीर पहलू यह रहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया. जैसे ही यह खबर फैली, दलित समाज में भारी रोष फैल गया. लोगों ने इसे आस्था और सम्मान पर सीधा हमला बताया.

Advertisement

पुलिस प्रशासन अलर्ट, भारी बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. हालात को और खराब होने से रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

पीड़ितों से मिलने जा रही सपा सांसद को रोका  

इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए ठाकुरद्वारा जाने वाली थीं. लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया. उनके घर के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह का टकराव न हो.

Advertisement

नशे में होने की भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में कुछ आरोपियों के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill | महिला आरक्षण पर BJP Vs विपक्ष, लाइव टीवी में गरमाई बहस! Congress