BSP Leader Booked: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले एक ज्वैलर्स व्यापारी ने नगर पालिका अध्यक्ष और बसपा नेता इरफान सैफी पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. ठाकुरद्वारा इलाके के पीड़ित व्यापारी अवनीश सिंघल का कहना है कि पिछले करीब चार महीनों से लगातार उन पर पैसों का दबाव बनाया जा रहा था और उनकी दुकान के निर्माण कार्य में बार-बार रुकावट डाली जा रही थी.
ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद
पीड़ित व्यापारी के दुकान के सामने बीएसपी नेता ने टिन का खोखा रखवा दिया
रिपोर्ट के मुताबिक घटना ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब नगर पालिका के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुकान के सामने टिन का खोखा रखवा दिया. इससे न सिर्फ व्यापारी का काम प्रभावित हुआ, बल्कि बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदार भी इस कार्रवाई के खिलाफ खड़े हो गए और मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा.
व्यापारी लिखित तहरीर के आधार पर बीएसपी नेता पर पुलिस ने केस दर्ज किया
गौरतलब है पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर हो रही बहस और तनाव साफ देखा जा सकता है. इसके बाद पीड़ित व्यापारी अवनीश सिंघल ने कोतवाली ठाकुरद्वारा में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. FIR में इरफान सैफी और उनके सहयोगियों पर रंगदारी मांगने, दबाव बनाने और काम में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें-निकाह के 6 माह बाद, 'तलाक-तलाक-तलाक, तुझे मैं नहीं रखूंगा, तेरा मेरा अब कोई वास्ता नहीं', बीबी पहुंच गई थाने
रंगदारी केस में बुक किए गए बसपा से जुड़े लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं
मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि इरफान सैफी बसपा से जुड़े हुए नेता हैं, पहले लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और फिलहाल ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर हैं. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.य
ये भी पढ़ें-50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल, वर्दी की आड़ में रची थी साजिश














