मेरठ की दामिनी तो नीले ड्रम वाली मुस्कान से भी शातिर निकली, बीमा के 20 लाख के लिए पति को सांप से डसवाया

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि पत्नी दामिनी ने जहरीले सांप से कटवाकर अपने पति अतुल पंवार की हत्या कर दी. पति-पत्नी मिलकर स्कूल चलाते थे. पत्नी का स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से कटवाकर मारा डाला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी
  • पत्नी ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर जहरीला सांप बिस्तर पर छोड़ दिया
  • हत्या के पीछे बीमा की रकम और प्रेमी के साथ अवैध संबंधों का खुलासा पुलिस ने किया है
मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. पति को मारने के लिए रास्ता भी ऐसा चुना कि उस पर किसी को शक न हो. प्रेमी संग मिलकर उसने पति को सांप से डसवा दिया. इसके पीछे की वजह भी खौफनाक है. पति ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी पत्नी की नजर उसकी बीमा रकम पर है.

सात जन्मों के बंधन को उसने पलभर में तोड़ दिया. दामिनी को पति से ज्यादा पैसा प्यारा था. इसीलिए उसने मौत का खौफनाक खेल रच डाला. पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध था. उसने सोचा कि अगर पति को रास्ते से हटा देगी तो प्रेमी भी उसका और पति की बीमा रकम भी उसकी. मतलब उसके तो दोनों हाथों में लड्डू होंगे. 

दामिनी तो नीले ड्रम वाली मुस्कान से भी शातिर निकली

नीले ड्रम वाली मुस्कान को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि दामिनी की हरकत से मेरठ को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है.  हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत को पहले लोग सांप के डंसने की वजह से हुई सामान्य घटना समझ रहे थे. लेकिन पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है.

पति को जहरीले सांप से डसवाया

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि पत्नी दामिनी ने जहरीले सांप से कटवाकर अपने पति अतुल पंवार की हत्या करवा दी. पति-पत्नी मिलकर स्कूल चलाते थे. पत्नी का स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था. उसने बॉयफ्रेंड की मदद से एक जहरीला सांप मंगवाया और पति के बिस्तर पर छोड़ दिया. दामिनी ने पहले पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर सांप को उनके बिस्तर पर छोड़ा. मेरठ में एक साल के अंदर यह इस तरह की दूसरी घटना है.

Advertisement

बीमा के 20 लाख के चक्कर में पति की हत्या

पुलिस का दावा है कि 20 लाख रुपये की बीमा राशि और अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने अपने पति की मौत की पटकथा लिख डाली. आरोप है कि पत्नी दामिनी ने अपने कथित प्रेमी और स्कूल ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर पहले सड़क हादसे में अतुल की हत्या की कोशिश की. जब वह नाकाम रही, तो दूसरी साजिश रच डाली. उसने सोते हुए पति पर जिंदा सांप छोड़ दिया गया. सांप ने पति को डस लिया. शातिर पत्नी ने उसकी मौत को प्राकृतिक हादसा दिखाने की कोशिश की. मामले की जांच में पत्नी की करतूत खुल गई. पुलिस ने शातिर पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरा इलाका हैरान है. 

Advertisement

पुलिस जांच में खुली दामिनी और उसके प्रेमी की पोल

हस्तिनापुर के कृष्णा किड्स प्ले स्कूल के संचालक अतुल पंवार एक सुबह घर के बाहर बिस्तर पर मृत मिले. चादर हटाते ही बिस्तर में सांप दिखाई दिया और पैर पर सर्पदंश जैसे निशान मिले. पहली नजर में हर किसी ने इसे सांप के काटने से हुई मौत माना. लेकिन पुलिस को कुछ बातें खटक रही थीं. जांच आगे बढ़ी, मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई, रिश्तों की परतें खुलीं. और फिर सामने पत्नी और प्रेमी का षडयंत्र आ गया, बता दें कि दामिनी का प्रेमी भी शादीशुदा है. उसने अपनी पत्नी को तलाक देनी की तैयारी कर ली थी. लेकिन इससे पहले ही दोनों का खेल पुलिस के सामने खुल गया.

ये भी पढ़ें-7 साल पुरानी लव स्‍टोरी में रोड़ा बना तांत्रिक पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कटवाया सिर

Featured Video Of The Day
83 लाख का मुनाफा और एक छोटी सी गलती! कैसे पकड़ा ट्रंप के शब्दों का सौदा करने वाला मास्टरमाइंड

Topics mentioned in this article
UP Crime
Meerut Crime
Wife Killed Husband
Insurence Policy
Meerut Police